पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के छहों भाजपा मंडलों की कोर समितियों की संयुक्त बैठक ली

पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के छहों भाजपा मंडलों की कोर समितियों की संयुक्त बैठक ली

सागर। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में खुरई भाजपा कोर समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूर्व गृहमंत्री, विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी छह भाजपा मंडलों के कोर समिति सदस्यों को प्रत्येक रविवार बैठक करने और अपनी जिम्मेदारी निर्वहन करने के निर्देश दिए।

बैठक में पूर्व गृहमंत्री विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कोर समिति सदस्य अपने मंडल कार्य क्षेत्र में दौरा कर जनता की समस्याओं से अवगत हो कर समस्याओं का निराकरण कराएं। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल सहित सभी अस्पतालों व स्कूलों का भ्रमण कर कोर समिति सदस्य देखें कि उपचार, पेयजल व निस्तार सुविधाएं, स्टाफ की उपस्थिति, स्वच्छता, मेंटेनेंस आदि कार्य समुचित रूप से हो रहे या नहीं। मध्यान्ह भोजन, राशन वितरण की निगरानी सुनिश्चित करें। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी कोर समिति सदस्यों से कहा कि भाजपा के संगठनात्मक कार्यों में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जनता के सुख दुख में साथी बने, जनता की अपेक्षाएं जनप्रतिनिधियों से होती हैं अतः सभी विभागों की जन समस्याओं से अवगत हो कर हल कराएं।

मालथौन नगर परिषद के पार्षदों की बैठक ली

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मालथौन नगर परिषद के अध्यक्ष, पार्षदों, एल्डरमैनों की बैठक सीएमओ संजय समुद्रे की उपस्थिति में ली। पूर्व गृहमंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने बैठक में कहा कि कल मेरे क्षेत्र भ्रमण के दौरान नागरिकों को गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या संज्ञान में आई जिसे गंभीरता से लेते हुए यह बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि सीएमओ को पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए थे। सीएमओ द्वारा बैठक में अवगत कराया गया कि निर्देश के बाद 5 अतिरिक्त ट्रैक्टर टैंकरों को बढ़ाकर जल सप्लाई की जाएगी। इसके साथ ही अवैध नल कनेक्शन काटने, पानी का अपव्यय रोकने तथा प्रेशर के साथ जल सप्लाई करने, दूरस्थ वार्डों में टैंकर से जल सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने नगर परिषद की निर्मित दूकानों की नीलामी प्रक्रिया शीघ्र कराने और दूकानों का बकाया किराया वसूलने के निर्देश दिए। पार्कों का रखरखाव, वार्डों में साफ सफाई, नगर पालिका की विभिन्न संपत्तियों की देख रेख, पार्षद सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा बताए गए वैधानिक जनहित के कार्यों का समय सीमा में निराकरण कराने के निर्देश दिए। जिन हितग्राहियों ने आवंटित पीएम आवास किस्त मिलने पर भी पूर्ण नहीं किए हैं उनसे आग्रह कर शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का निराकरण स्थानीय स्तर पर होना है उनके निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि नागरिकों को भटकना नहीं पड़े। सभी पार्षदों को संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रियता से भागीदारी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अध्यक्ष व सभी पार्षदों से कहा कि स्कूलों, सिविल अस्पताल सहित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व सार्वजनिक वितरण प्रणाली का निरीक्षण करते रहें।

भाजपा कोर समिति की बैठक में कोर समिति धनौरा मण्डल से राजपाल सिंह, जितेन्द्र सिंह, महेश लोधी, माधव सिंह , कोर समिति खुरई ग्रामीण मण्डल से रविन्द्र सिंह राजपूत, ओमप्रकाश कुर्मी, हरिशंकर कुशवाहा, विक्रमसिंह ठाकुर, परमानंद यादव, कोर समिति खुरई खुरई नगर मण्डल से राहुल चौधरी, प्रवीण जैन (गढ़ौला), देशराज यादव, बलराम यादव, अजीत सिंह अजमानी, कोर समिति बरोदियाकलां मण्डल से नीतेश यादव, वीरेन्द्र सिंह बुन्देला, कैलाश घोषी, दयाराम चौरसिया,
कोर समिति मालथौन मण्डल से अरविंद सिंह लोधी, जयंत सिंह बुन्देला, रामकुमार बघेल, बलवीर सिंह राजपूत, कोर समिति बांदरी मण्डल अनिल पाराशर, अभय सिंह लोधी, लोकेन्द्र सिंह राजपूत, आजाद यादव, देशराज सिंह लोधी उपस्थित थे।

मालथौन नगर परिषद की बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, सीएमओ संजय समुद्रे, पार्षद प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह सिसौदिया, शिवराज सिंह राजपूत, प्रदीप पाठक अंडेला, पार्षद जितेन्द्र कुशवाहा, गजेन्द्र सिंह, अरविन्द सिंह बुंदेला, कु. संगीता यादव, चरणसिंह, हरपू आदिवासी, प्रेम अहिरवार, एल्डरमैन ओमप्रकाश तिवारी, हाकमसिंह व मुन्ना लाल जैन उपस्थित रहे।

मीडिया कार्यालय
दिनांक:-24/05/2025

Leave a Comment

Read More