ब्लॉक, कस्बा स्तर पर मनायें वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जन्म जयंती :-लखन सिंह

ब्लॉक, कस्बा स्तर पर मनायें वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जन्म जयंती :-लखन सिंह

ढाना नरयावली। क्षत्रिय महासभा सागर के जिला अध्यक्ष  लखन सिंह ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती को लेकर ढाना नरयावली में बैठक आयोजित की। बैठक में आगामी 29 मई को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष महाराणा प्रताप की जयंती भव्यता के साथ मनाई जाएगी। समाज के सभी वरिष्ठ जन, युवा साथी अपने क्षेत्र, कस्बे, ब्लॉक में ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें। इसके लिए प्रभात फेरी, झंडा, फ्लेक्स, दीवार लेखन आदि का प्रयोग करके प्रचार कर सकते है। उन्होंने कहा कि जब भी इतिहास में वीरता की बात की जाती है ,तो महाराणा प्रताप का नाम आता है। ऐसे वीर महापुरुष की जयंती समस्त देशवासियों एवं अन्य समाज को भी उत्सव के रूप में मनानी चाहिए। बैठक में क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ चित्तर सिंह, वरिष्ठ संरक्षक लोकेन्द्र सिंह, राजकुमार सिंह ढाना, युवा अध्यक्ष राहुल राजपूत चौरा, राजेन्द्र सिंह राजपूत, संतोष सिंह ढाना, अभिषेक गौर मकरोनिया, दिनेश सिंह राजपूत इमलिया, राम जी राजपूत मेहर, पुष्पेन्द्र सिंह राजपूत सेवन, गोविंद सिंह हनौता, बलदेव सिंह लुहारी, कड़ोरी सिंह, भरत सिंह, प्रहलाद सिंह, प्रदेश सिंह, के.के. गौरा उपस्थित थे।
लखन सिंह बामोरा
अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा जिला सागर
दिनांकः-24/05/2025

Leave a Comment

Read More