
भाजपा ने सागर नगर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषित
भारतीय जनता पार्टी ने सागर विधानसभा के सागर नगर मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित की है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की सहमति से मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखीया ने कार्यकारिणी की सूची जारी की जिसमें शारदा कोरी, धर्मेंद्र राजक, अमरदीप वाल्मीकि, सचिन घोषी, संध्या इटोरिया और जुगल प्रजापति को उपाध्यक्ष बनाया गया है गोपी पंथी और अंशुल हर्षे को महामंत्री नियुक्त किया गया है। मंत्री पद पर साक्षी जैन, मंजू श्री चौरसिया, दीपक रैकवार,गौरव नामदेव,रघु शास्त्री और शिवा यादव को जिम्मेदारी दी गई है। संकल्प जैन को कोषाध्यक्ष चंचल विश्वकर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी, इंजीनियर आकाश कोरी को मीडिया प्रभारी और जय श्री रैकवार को आईटी सेल प्रभारी बनाया गया है। राजेश अग्रवाल को कार्यालय मंत्री और चेतन ताम्रकार को सह कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है इसके अलावा 43 कार्यकारिणी सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है।
मीडिया प्रभारी इंजीनियर आकाश कोरी ने भाजपा पार्टी जनप्रतिनिधियों और सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता बंधुओ का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है में उसका पूरी जिम्मेदारी पूर्वक अपनी कर्तव्यनिष्ठा से पालन करूंगा। जिससे मे अपनी पार्टी संगठन को और मजबूत करने मे अपना योगदान दे सकूं।











