
नव नियुक्त भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष ने की जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से भेंट
अनुसूचित जाति मोर्चा संगठन का महत्वपूर्ण अंग है : श्याम तिवारी
सागर। अनुसूचित जाति मोर्चा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मधुकर जाटव ने गुरुवार को धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से सौजन्य भेंट कर आभार व्यक्त किया।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने मधुकर जाटव को मिष्ठान खिलाकर नवीन दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ मधुकर जाटव को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, वह निश्चित रूप से उस पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा संगठन का महत्वपूर्ण अंग है और समाज के हर वर्ग तक पार्टी की रीति-नीति एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मधुकर जाटव के नेतृत्व में मोर्चा और अधिक सक्रिय होकर कार्य करेगा तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
इस दौरान नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुकर जाटव ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं उपस्तिथ पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी











