हनुमान प्राकट्योत्सव पर सिद्ध छोटे बालाजी मंदिर में 7 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने लिया आशीर्वाद

हनुमान प्राकट्योत्सव पर सिद्ध छोटे बालाजी मंदिर में 7 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने लिया आशीर्वाद

सागर।परम पूज्य श्री हनुमान जी महाराज के प्राकट्योत्सव के पावन अवसर पर धर्म श्री स्थित श्री सिद्ध छोटे बालाजी मंदिर प्रांगण में 7 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण सागर विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन के कर कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने बजरंग बली महाराज के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने भजन कार्यक्रम में भाग लेकर हनुमान जी के भजनों पर श्रद्धाभाव से सहभागिता निभाई और धर्म लाभ अर्जित किया।

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने विधायक जैन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में श्री नितिन सोनी, पार्षद श्री विशाल खटीक, श्री कृष्णकुमार अहिरवार, पुष्पेंद्र सोलंकी, शुभम अहिरवार, प्रिंस, ऊषा मिश्रा, प्रणव कन्हौआ, सविता कुर्मी, हरि सिंह सोलंकी, लक्ष्मण रजक, पन्नालाल, आसाराम प्रजापति, कमल यादव, सुनीता राज, आकाश लोधी, दीपक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मंदिर समिति के सभी सदस्य एवं श्रद्धालुजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

Leave a Comment

Read More