
हनुमान प्राकट्योत्सव पर निकली शोभायात्रा में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी हुए शामिल।
भगवान हनुमान जी से प्रदेश व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना।
शोभायात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं व आयोजकों को दी शुभकामनाएं।
मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने गुरुवार को हनुमान प्राकट्योत्सव के अवसर पर नरयावली विधानसभा क्षेत्र के सदर कैन्ट क्षेत्र से निकली विशाल शोभा यात्रा में कांग्रेसजनों के साथ शामिल होकर भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और समृद्धि की कामना की तथा श्रद्धालुओं को हनुमान प्राकट्योत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भगवान हनुमान जी त्याग,सेवा और पराक्रम के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर हमें समाज और राष्ट्र के हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ भगवान हनुमान जी की आराधना की और आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि उमाहिया,सौरभ चौकसे,अभिषेक पाठक,देवी यादव,पवन यादव,पवन राय,सत्यम सिंह,शिवम विश्वकर्मा,राजू ठाकुर आदि मौजूद थे।











