प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी की सागर विधायक शैलेंद्र जैन से आत्मीय भेंट

प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी की सागर विधायक शैलेंद्र जैन से आत्मीय भेंट

सागर/12/04/2026: भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने सागर नगर के विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेंद्र जैन से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान श्री तिवारी ने संगठनात्मक विषयों एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए विधायक श्री जैन से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया। श्री जैन ने युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्हें जनहित में सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। भेंट के दौरान क्षेत्रीय विकास, जनसमस्याओं के समाधान एवं आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी सकारात्मक संवाद हुआ।

इस अवसर पर शैलेंद्र जैन ने रिशांक तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट के रूप में चयन पार्टी का एक दूरदर्शी एवं सराहनीय निर्णय है। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पार्टी को युवाओं की क्षमता और नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवा नेतृत्व ही भविष्य में राष्ट्र को सशक्त दिशा और सकारात्मक दशा प्रदान करेगा।
इस अवसर पर श्री तिवारी ने विधायक जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके समृद्ध अनुभव और मार्गदर्शन से हमें निरंतर सीखने का अवसर मिलता है। संगठन में आपकी सक्रिय एवं प्रेरणादायी भूमिका हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है, जिससे हमें अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक निष्ठा, समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ करने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर सुशील पांडे,निष्कर्ष दुबे, नमन, चौबे, शुभम नामदेव, राहुल नामदेव बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More