नरयावली में मुख्यमंत्री के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी: विधायक प्रदीप लारिया ने कार्यकर्ताओं में फूंकी ऊर्जा

नरयावली में मुख्यमंत्री के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी: विधायक प्रदीप लारिया ने कार्यकर्ताओं में फूंकी ऊर्जा
सागर/12.04.2026: नरयावली विधानसभा के विकास पथ पर 18 अप्रैल का दिन एक स्वर्णिम अध्याय लिखने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित नरयावली आगमन और संदीपनी विद्यालय के लोकार्पण सहित करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात को लेकर आज रजाखेड़ी बजरिया स्थित विधायक कार्यालय में विधानसभा स्तरीय वृहद बैठक संपन्न हुई।

विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में न केवल व्यवस्थाओं का खाका खींचा गया, बल्कि कार्यकर्ताओं के जोश ने यह स्पष्ट कर दिया कि मुख्यमंत्री का यह स्वागत ऐतिहासिक होने वाला है।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप लारिया ने कार्यकर्ताओं को विजय संकल्प के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री का आगमन मात्र एक शासकीय दौरा नहीं, बल्कि नरयावली के सम्मान और विकास का उत्सव है। बैठक में विधायक श्री लारिया ने दिशा-निर्देश दिए कि प्रत्येक बूथ और ग्राम केंद्र से आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। विधायक लारिया ने कहा, “यह जनता का कार्यक्रम है, इसलिए हर घर तक आमंत्रण पहुंचना चाहिए।”

मुख्यमंत्री के मार्ग से लेकर सभा स्थल तक नरयावली की सांस्कृतिक झलक दिखनी चाहिए। स्वागत द्वारों, झंडों और पुष्पवर्षा के साथ जन-जन में उत्साह का संचार हो।

कार्यक्रम की सुगमता के लिए जिम्मेदारी का बंटवारा किया गया। इसमें व्यवस्था और प्रबंधन के लिए अलग-अलग टोलियां बनाई गईं।

18 अप्रैल को मुख्यमंत्री द्वारा संदीपनी विद्यालय के भव्य लोकार्पण के साथ ही क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण की जानकारी भी जन-जन तक पहुंचाई जाए।

बैठक के दौरान जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने अपनी सक्रियता दर्ज कराई। विधायक लारिया ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नरयावली विधानसभा शिक्षा और अधोसंरचना के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

उन्होंने कहा कि “18 अप्रैल को होने वाला यह कार्यक्रम नरयावली के विकास का प्रतीक बनेगा। हम अपने मुख्यमंत्री का स्वागत ऐसी आत्मीयता से करेंगे कि वह नरयावली के स्नेह को सदैव याद रखेंगे।”

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने ‘नरयावली के विकास’ और ‘मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत’ का संकल्प लिया, जिससे कार्यालय परिसर में उत्साह का माहौल निर्मित हो गया।

इस अवसर पर नपाध्यक्ष मिहीलाल, प्रभुदयाल पटेल, चैन सिंह, चैतराम अहिरवार, मधुकर जाटव, जयंती मौर्य, आफीसर यादव, कपिल कुशवाहा, श्याम सुंदर मिश्रा, सौरभ केसरवानी, अंकित तिवारी, सोहन लोधी, पार्षदगण, एल्डरमैन, महिला मोर्चा सहित प्रमुख भाजपा पदाधिकारी और ऊर्जावान कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More