
दिनांक: 14 अगस्त 2026
भाजपा समर्पित संगठनों द्वारा शुद्धिकरण के घृणित कृत्य के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च एवं सत्याग्रह
सागर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में शहर कांग्रेसजनों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल, भगवानगंज से सुभाष नगर स्थित अंबेडकर चौक तक पैदल मार्च एवं सत्याग्रह किया।
कांग्रेसजनों ने हाथों में तिरंगा और संविधान की पुस्तक लेकर “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ मार्च किया और भाजपा समर्पित संगठनों द्वारा किए गए अनैतिक और भेदभावपूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा की।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा – “उत्तराखंड के हल्द्वानी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के संबोधन के उपरांत भाजपा समर्पित संगठनों ने उस स्थल का शुद्धिकरण जैसा घृणित कार्य किया है। यह समाज में भेदभावपूर्ण व्यवहार को दर्शाता है। यह अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और प्रत्येक दलित, पीड़ित और शोषित वर्ग का अपमान है। भाजपा समर्थक राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, पेपर लीक, ईवीएम में गड़बड़ी और सिंहस्थ घोटाले जैसे कृत्य करने के बाद भी गंगा स्नान तक नहीं जाते, लेकिन जो लोग जनता की आवाज उठा रहे हैं, उनके कार्यक्रम स्थल का शुद्धिकरण कर रहे हैं।”
पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा – समाज को तोड़ने का काम कर रहे भाजपा समर्पित संगठनों पर तत्काल मामला दर्ज किया जाए। शुद्धिकरण करना ही है तो उन भाजपाइयों का करो जो किसी भी प्रकार के पाप कर्म से बाज नहीं आ रहे हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमित राम जी दुबे ने कहा – भाजपा संविधान विरोधी है, वह जनहित, विकास और जवाबदेही से बचती रही है। हाल ही में श्री रामलला का चढ़ावा चोरी और बच्चों पर लाठीचार्ज कर लोकतंत्र को मिटाने की साजिश रचती दिखाई दी।
कार्यक्रम का संचालन रामकुमार पचौरी ने किया। यात्रा के दौरान हीरालाल चौधरी के निवास पर पैदल मार्च का जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, मुकुल पुरोहित, प्रदीप पप्पू गुप्ता, रामकुमार पचौरी, सागर साहू, कमलेश तिवारी, शिव शंकर गुड्डू यादव, रोशनी वसीम खान, नीलोफर चमन अंसारी, हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, ताहिर खान, राहुल चौबे, आनंद हैला, विजय साहू, जितेंद्र चौधरी, द्वारका चौधरी, हीरालाल चौधरी, चक्रेश रोहित, अरविंद ठाकुर, समीर खान, जाहिद ठेकेदार, महेन्द्र दुबे, बृजेन्द्र नगरिया, नीलेश अहिरवार, फ़िरदौस कुरैशी, शहजाद कुरैशी, तज्जु भाईजान, अर्चना कनौजिया, दीपक कुर्मी, कुंजीलाल लड़ियां, दीनदयाल तिवारी, आनंद अहिरवार, प्रभात भंडारी, रितेश रोहित, अरविंद पंथी, टीकाराम कोरी, लल्ला यादव, रोहित मांडले, सुनील ठाकुर, मयंक टक्कर, संजय श्राफ, गोपाल प्रजापति, बाबू प्रजापति, राहुल प्रजापति, गंगाराम चौधरी, हरिश्चंद्र सोमवार, साजिद राइन, रजिया खान, साजिद रायन, बाबू मछंदर, पवन जाटव, विशाल अहिरवार, राहुल खटीक, कल्लू पटेल, सुधीर जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।











