नोबल पुरस्कार विजेता प्रो. अमर्त्य सेन के आर्थिक विचारों से रूबरू हुए नोडल कॉलेज के विद्यार्थी: अर्थशास्त्र विभाग में आयोजित हुईं विविध प्रतियोगिताएं

SHARE:

प्रस्तुतीकरण, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण व लेख लेखन के माध्यम से विद्यार्थियों ने समझा ‘क्षमता दृष्टिकोण’ और कल्याणकारी अर्थशास्त्र का व्यावहारिक महत्व

सागर/ पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय, सागर की प्राचार्या डॉ. सरोज गुप्ता के कुशल निर्देशन में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. अमर्त्य सेन के आर्थिक योगदान से परिचित कराने हेतु “आइये अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को जानें” विषय पर शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। इसमें स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतीकरण, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण एवं लेख लेखन में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणामों में पोस्टर प्रस्तुतीकरण में अभिषेक अहिरवार प्रथम तथा पूजा आठिया द्वितीय स्थान पर रहे। इन्होंने अपने पोस्टरों के माध्यम से प्रो. सेन के प्रसिद्ध ‘क्षमता दृष्टिकोण’ और कल्याणकारी अर्थशास्त्र को दर्शाया। वहीं शोभना वाल्मीकि, अभिषेक अहिरवार, जयपाल अहिरवार, रोहिणी एवं हिमांशु नामदेव ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण तथा अन्य विद्यार्थियों ने क्विज़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विभागाध्यक्ष डॉ. अभिलाषा जैन ने बताया कि इस आयोजन का ध्येय विद्यार्थियों में अर्थशास्त्र के सिद्धांतों के प्रति व्यावहारिक व सामाजिक समझ विकसित करना है। आयोजन में सहायक प्राध्यापक श्री आयुष बड़कुल एवं श्रीमती रश्मि दुबे का सराहनीय योगदान रहा।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. संदीप सबलोक ने बताया कि प्राचार्या डॉ. सरोज गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इन गतिविधियों से विद्यार्थियों में मौलिक चिंतन और शोधपरक दृष्टिकोण का निरंतर विकास हो रहा है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें