भूतेश्वर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस पदाधिकारी, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

SHARE:

सागर। पितृपक्ष के पावन अवसर पर भूतेश्वर मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ कथा का श्रवण कर रहे हैं।  शांति देवी सेन एवं पूर्व सरपंच शरद राजा सेन के द्वारा आयोजित कथा में पंडित चतुर्भुज पांडे जी के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज पप्पू गुप्ता, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, प्रदेश महासचिव विजय साहू, उमेश बिलथरिया, खट्टू शुक्ला, अंकुर यादव एवं अंकित घोषी भूतेश्वर मंदिर प्रांगण पहुंचे। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण एवं गोपाल जी की पूजा-अर्चना की तथा श्रद्धापूर्वक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।

इस अवसर पर सभी ने पंडित चतुर्भुज पांडे जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा स्थल पर भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण बना हुआ है। पितृपक्ष के दौरान आयोजित इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से श्रद्धालु धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक चिंतन से जुड़ रहे हैं।

भारत न्यूज़ 24 Live.com

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें