सागर। मकरोनिया की अंकुर कॉलोनी में झांसी रोड स्थित रिलायंस स्मार्ट मार्ट के पीछे सुधा अमृत मिल्क पार्लर के नए आउटलेट का भव्य शुभारंभ हुआ। सुंदर डेयरी एंड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के इस नए प्रतिष्ठान के शुरू होने से क्षेत्र के नागरिकों को कंपनी के विभिन्न डेयरी उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगे। शुभारंभ समारोह में जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, कंपनी के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया। इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध संचालक (एमडी) कार्तिकेय सिंह चौहान सागर पहुंचे और नए प्रतिष्ठान के संचालक रौनक जैन एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं।
कंपनी के एमडी कार्तिकेय सिंह चौहान मुख्य अतिथि
शुभारंभ कार्यक्रम में सुंदर डेयरी एंड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी कार्तिकेय सिंह चौहान एवं कुणाल सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सुधा अमृत के सीईओ गगन सक्सेना और सागर के वितरक राजेश जैन की गरिमामयी उपस्थिति में नए आउटलेट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, भाजपा नेता आकाश राजपूत, श्रीकांत जैन, देवेंद्र फुसकेले, सत्यम सिंह बामोरा, गोल्डी केसरवानी, पवन कुर्मी और अमन ताम्रकार सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान की शुरुआत को क्षेत्र के लिए एक अच्छा अवसर बताते हुए इसके सफल संचालन की कामना की।
रौनक जैन परिवार को मिली बधाई
इस अवसर पर एमडी कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा कि कंपनी के सभी उत्पाद निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तैयार किए जाते हैं। मकरोनिया में नए आउटलेट की शुरुआत से क्षेत्र के लोगों को सुधा अमृत के डेयरी उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रतिष्ठान ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के साथ क्षेत्र में कंपनी की पहुंच को भी मजबूत करेगा।
उन्होंने नए आउटलेट के शुभारंभ पर स्थानीय संचालक एवं प्रबंधक रौनक जैन और उनके परिवार को विशेष रूप से बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में रौनक जैन के परिवार से राजेश जैन, आकाश जैन और नीतेश जैन सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रतिष्ठान की निरंतर प्रगति और सफलता की कामना की।
मकरोनिया के तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र में नए मिल्क पार्लर की शुरुआत से स्थानीय ग्राहकों को डेयरी उत्पादों की खरीदारी के लिए एक और विकल्प मिला है। समारोह का समापन आपसी मेल-मिलाप और शुभकामनाओं के साथ हुआ।







