चुनरी यात्रा का भाव,भक्ति ओर सर्वधर्म सदभाव की भावना से किया भव्य स्वागत

SHARE:

माँ हरसिद्धि सेवा समिति द्वारा नगर के कल्याण,सुख समृद्धि,सर्वधर्म सदभाव हेतु आज नवरात्रि की पंचमी के पावन पर्व पर चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया।
यात्रा राजीवनगर वार्ड,भोपाल रोड से प्रारंभ होकर चमेली चौक,बड़ा बाजार होते हुए बाघराज मंदिर पहुंची।
यात्रा का रामबाग मंदिर के नजदीक शहर सेवादल अध्यक्ष के नेतृत्व में भव्य ओर भक्ति भाव से स्वागत किया गया। चुनरी यात्रा में शामिल भक्त जनों का पुष्प वृष्टि कर अभिवादन किया गया।
यात्रा के आयोजक पंडित प्रिंस उपाध्याय,विनोद प्रजापति, राजकुमार प्रजापति,गोपाल प्रजापति को पगड़ी ओर पुष्प माला पहनाकर, श्रीफल भेंट कर सम्मानित करा गया ।सभी भक्त जनों को फल प्रसाद वितरण किया गया।
स्वागतकर्ताओं में साबिर कुरेशी पम्मा भाई,फिरदोष कुरैशी, लल्ला यादव शाहबाज कुरैशी,अभिषेक पाठक,विजय जड़िया,प्रवीण पटेल,प्रवीण यादव,अक्षय मिश्रा,दुष्यंत चाचोंदिया,अंकुर यादव,परख शुक्ला,यश कटारे राज कटारे सनी राय,सीताराम तिवारी बब्लू तिवारी पप्पू गुप्ता महेश गुप्ता शाहनवाज कुरैशी विककी सलमान रमेश बौद अबरार तरूण टाईगर आफताब अंकित अग्रवाल शुभम नागार्च शिवांश गुप्ता आदि जन उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें