
बरोदिया कलां और मालथौन में देवी मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
मालथौन/बरोदिया कलां। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरोज भूपेन्द्र सिंह ने बरोदिया कलां की पहाड़ी पर स्थित मां वैष्णोदेवी दरबार और मालथौन किला परिसर में विराजमान प्राचीन मां महाकाली मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने दोनों मंदिरों में आयोजित आरती में सहभागिता की और माता रानी को छप्पन भोग अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और देवी उपासक उपस्थित रहे।
छप्पन भोग अर्पित कर व्यक्त की श्रद्धा
सनातन परंपरा में छप्पन भोग को देवी-देवताओं के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है। नवरात्र के दौरान भक्त विशेष पूजा-अर्चना के साथ माता रानी को विभिन्न प्रकार के व्यंजन अर्पित करते हैं। यह परंपरा प्रकृति से प्राप्त अन्न, फल, मेवे और अन्य खाद्य सामग्रियों के प्रति आभार व्यक्त करने का भी माध्यम है।
प्रति वर्ष की परंपरा का निर्वहन करते हुए सरोज भूपेन्द्र सिंह ने दोनों मंदिरों में 56 प्रकार की खाद्य सामग्रियों से सुसज्जित छप्पन भोग अर्पित किया। इसमें सात प्रकार के अनाज, सात प्रकार के फल, सात प्रकार के मेवे, कढ़ी, सूप, मिठाइयां, पेय पदार्थ, चटनी तथा इलायची और लौंग जैसी सामग्री शामिल रही।
प्रकृति और समृद्धि का प्रतीक है छप्पन भोग
इस अवसर पर सरोज भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मां महाकाली और मां वैष्णोदेवी को प्रकृति के साक्षात स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। प्रकृति से प्राप्त अन्न, फल और विभिन्न प्रकार के रसों को माता के चरणों में समर्पित करना कृतज्ञता और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि देवी मां की कृपा से क्षेत्र में सुख-शांति, धन-धान्य और समृद्धि बनी रहे तथा सभी के जीवन में खुशहाली आए।
वैष्णोदेवी दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल
बरोदिया कलां स्थित मां वैष्णोदेवी दरबार में भाजपा मंडल अध्यक्ष नीतीश यादव, नगर परिषद अध्यक्ष मीना कुशवाहा, कोमल यादव, बलराम ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, आरसी दुबे, चुन्नी लाल कुशवाहा, मनीष पाटेसकर, निरंजन सिंह ठाकुर, दयाराम चौरसिया, अभय लोधी, अजमेर सिंह लोधी, छोटे राजा बंगेला और शंकर कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
मां महाकाली मंदिर में भी हुआ पूजन
मालथौन किला परिसर स्थित मां महाकाली मंदिर में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकुमार बघेल, जनपद उपाध्यक्ष बलवीर सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, नगर परिषद उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मालती धर्मेन्द्र अहिरवार, गोलू प्रताप राय, सिरनाम सिंह, दुर्गा प्रसाद प्रजापति, सीमा राय, रानी बुंदेला, आशा देवेंद्र जैन, रानी लोधी, सुशीला शर्मा, हीरू राजपूत, पुष्पेंद्र सिंह तोमर, पार्षद जितेन्द्र सिंह सिसोदिया, पुष्पेंद्र परिहार, शिवराज राजपूत, गिन्नी राजा तोमर, वीर सिंह यादव और जाहर अहिरवार सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
दोनों मंदिरों में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने माता रानी से क्षेत्र में सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।







