जंगल से लकड़ी लेने गए युवक पर भालू ने किया हमला, युवक की मौत

मण्डला जिले के मोहगांव प्रोजेक्ट के अंतर्गत आने वाले ग्राम चंदिया जर में लकड़ी लेने गए युवक पर भालू ने अचानक से हमला कर दिया है। घटना बम्हनी थाना अंतर्गत चौकी पांडिवारा के ग्राम चंदिया जर की है। ग्रामीणों का कहना है कि हरि सिंह अपने घर से साइकिल में लकड़ी लेने जंगल गया हुआ था। लकड़ी लेकर जब नोहर सिंह अपने घर वापस आ रहा था तब जंगल के रास्ते मे यह घटना हुई।

उसी जंगल के रास्ते से दूसरे ग्रामीण जा रहे थे जिन्होंने जंगल के रास्ते में नदी पर शव देखा। जिसकी पहचान हरि सिंह निवासी ग्राम चंदिया जर के रूप में की गई है। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पांडिवारा चौकी पुलिस और वन विभाग को दी। वही जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुची, जिन्होंने मृतक के शरीर मे गहरे पंजो के निशान व सर पर पंजे व दांत के घाव देख कर पुष्टि की कि मृतक का सामना भालू से हुआ है। फिलहाल पुलिस व वन विभाग की टीम अपने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों को सोपा गया।

Leave a Comment

Read More