हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत सागर पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा रैली — शहर गूंजा राष्ट्रभक्ति के नारों से

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

???????? “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत सागर पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा रैली — शहर गूंजा राष्ट्रभक्ति के नारों से ????????

आज “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत सागर कलेक्ट्रेट परिसर से कमिश्नर सागर ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस तिरंगा रैली को रवाना किया। रैली पीलीकोठी खेल परिसर, कृष्ण गंज , बस स्टैंड के सामने काली तिगड्डा, झंडा चौक, गोपालगंज, जेल के सामने से होते हुए पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, कंट्रोल रूम के सामने से होकर पुलिस लाइन में संपन्न हुई।

रैली में कलेक्टर सागर  संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर  लोकेश कुमार सिंहा रक्षित निरीक्षक सागर  नितेश वायकर, शहर के सभी थाना प्रभारियों सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

लगभग 200 बाइक पर तिरंगा लहराते हुए निकली इस भव्य रैली ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। रैली के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत के प्रत्येक नागरिक के हृदय में देश के प्रति गर्व, एकता और समर्पण की भावना का उत्सव है। सागर पुलिस ने इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें