डर के आगे जीत है, डर को स्वीकार कर आगे बढ़े – कलेक्टर  संदीप जी आर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डर के आगे जीत है, डर को स्वीकार कर आगे बढ़े – कलेक्टर  संदीप जी आर

कलेक्टर ने अटल टिंकरिंग लैब में पहुंच कर छात्र-छात्राओं से किया संवाद

सागर 12 अगस्त 2025
डर के आगे जीत है, डर को स्वीकार कर आगे बढ़े। हमें किसी भी स्थिति में डर से डरना नहीं है। उक्त विचार कलेक्टर संदीप जी आर ने उत्कृष्ट विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी श्री विवेक के वी, जिला शिक्षा अधिकारी  अरविंद जैन, प्राचार्य सुधीर तिवारी सहित छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक मौजूद थे।

कलेक्टर  संदीप जी आर उत्कृष्ट विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब पहुंचे जहां विद्यार्थी अनेक प्रकार के नए-नए प्रयोग कर रहे थे, उन्होंने विद्यार्थियों को देखकर कहा कि आज मुझे लगा कि बच्चों में टैलेंट में कोई कमी नहीं है। उनको केवल उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता है बच्चे अपने आप आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि पहले कहा जाता था कि यहां डर है वहां मत जाए आप सभी डर से डरे नहीं, डर के आगे हमेशा जीत होती है और इसी जीत के माध्यम से आप अपना भविष्य को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि आप सभी को जो भी आवश्यकता हो उसको हमें बताएं हम आपकी आवश्यकताओं को अवश्य ही पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने अपने किए जा रहे नए-नए प्रयोगों एवं अविष्कारों के ऊपर एक आर्टिकल अवश्य लिखें और मुझे बताएं और अपने प्रोजेक्ट को भी लेकर आए जिनको आगे प्रमोशन किया जाएगा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें