जनता और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल बनाना मेरी प्राथमिकता, देवरी को अपराध मुक्त बनाना लक्ष्य : SDOP अरुण उइके

SHARE:

आम नागरिकों की सुरक्षा और सहयोग के लिए हमेशा खुले हैं एसडीओपी कार्यालय के दरवाजे, अवैध शराब और आपराधिक गतिविधियों पर कार्रवाई को लेकर दिया भरोसा

देवरी। मध्यप्रदेश के सागर जिले की देवरी विधानसभा में एसडीओपी अरुण कुमार उइके की कार्यप्रणाली की सराहना हो रही है। उनका मानना है कि पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर तालमेल, आपसी विश्वास और सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। पुलिस का मूल उद्देश्य जनता की सुरक्षा करना और आम नागरिकों को भयमुक्त एवं अपराधमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है।
एसडीओपी अरुण उइके का कहना है कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली व्यवस्था है। पुलिस और जनता के बीच जितना बेहतर सामंजस्य होगा, अपराधों पर नियंत्रण स्थापित करना उतना ही आसान होगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि देवरी क्षेत्र का प्रत्येक गांव, नगर और थाना क्षेत्र अपराध मुक्त बने तथा आम नागरिक बिना किसी डर के शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत कर सकें।
सागर पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एसडीओपी अरुण उइके ने देवरी अनुभाग के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, अवैध धंधे, अवैध शराब का कारोबार या आम जनता को परेशान करने जैसी घटना सामने आती है, तो नागरिक निडर होकर एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता को किसी भी अपराध या असामाजिक गतिविधि की जानकारी देने में डरने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस जनता के सहयोग के लिए है और उनकी सुरक्षा करना पुलिस की जिम्मेदारी है।
एसडीओपी अरुण उइके के कार्यक्षेत्र में देवरी, केसली, गौरझामर एवं महाराजपुर थाना तथा टड़ा पुलिस चौकी शामिल हैं। उन्होंने इन सभी क्षेत्रों में कानून व्यवस्था मजबूत बनाने, अपराधों पर नियंत्रण रखने और जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने को अपनी प्राथमिकता बताया है।
एसडीओपी का स्पष्ट संदेश है कि पुलिस और जनता मिलकर काम करें तो अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और देवरी अनुभाग में भयमुक्त, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण स्थापित करने का लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें