खुरई विधानसभा के चार नगरीय निकायों को 15 करोड़ की सौगात, विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत

SHARE:

भूपेन्द्र सिंह के प्रस्ताव पर नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी की स्वीकृति, खुरई को 6 करोड़ और तीन नगर परिषदों को 3-3 करोड़ मिलेंगे

सागर/खुरई। खुरई विधानसभा क्षेत्र में नगरीय विकास कार्यों को गति देने के लिए मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन विभाग ने 15 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रस्ताव पर विधानसभा क्षेत्र के चार नगरीय निकायों को यह राशि प्रदान की जाएगी।

स्वीकृत राशि के तहत खुरई नगर पालिका को 6 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वहीं नगर परिषद बरोदिया कलां, नगर परिषद बांदरी और नगर परिषद मालथौन को 3-3 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

इस राशि से चारों नगरीय निकायों में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे क्षेत्र में नगरीय सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

राशि स्वीकृत होने पर विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मीडिया कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह स्वीकृति 5 नवंबर 2026 को प्रदान की गई।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें