लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी इलाके में स्थित एक दुकान पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में एक 55 वर्षीय बुजुर्ग पर तीन लोगों ने सरिया लाठी और धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे जे एच ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

घटना ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज इलाके की है जहां आपागंज निवासी मोहम्मद अब्दुल का गाड़ियों को सुधारने का कारोबार है दोपहर के समय उसकी दुकान पर आपगंज के ही रहने वाले मोहम्मद शाहिद कुरेशी, सतुआ और हफीज खान लाठी,सरिया और धारदार हथियार लेकर पहुंचे और मोहम्मद अब्दुल से दुकान खाली करने को लेकर झगड़ा करने लगे इस बीच तीनों आरोपियों ने बुजुर्ग पर सरिया और लाठी से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए घटना के बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को भी दी और घायल बुजुर्ग को लेकर सीधे ट्रॉमा सेंटर पहुंचे जहां आईसीयू में बुजुर्ग की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. खास बात यह रही कि हमले की सूचना पुलिस को देने के बावजूद मौके पर नहीं पहुंची।

Leave a Comment

Read More