रतलाम – कराते एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया एवं भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त मध्यप्रदेश की एकमात्र संस्था एमेच्योर मध्यप्रदेश कराते एसोसिएशन द्वारा रतलाम जिले में विगत कई वर्षों से बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना रहे वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर बलवंत सिंह देवड़ा को रतलाम जिले में बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण संबंधित आयोजित की जाने वाली शासकीय व अशासकीय गतिविधियों का प्रभारी नियुक्त किया गया। भारतीय कराते टीम के कोच शिहान जयदेव शर्मा एवं एमेच्योर मध्य प्रदेश कराते एसोसिएशन के सचिव आशुतोष दाधीच ने ऑफिशियल नियुक्ति पत्र जारी कर देवड़ा को जिला रतलाम के बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रभारी नियुक्त किया। एमेच्योर मध्य प्रदेश कराते एसोसिएशन ने उज्जवल भविष्य की कामना की।
Post Views: 312











