सागर 7/9/2026
35वा वर्ष मां शेरावाली काली कमेटी भगवानगंज वार्ड सागर की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आगामी नवदुर्गा महोत्सव में आयोजनों की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अर्पित ठेकेदार को काली कमेटी का नया अध्यक्ष चुना गया।
बैठक की शुरुआत माँ काली की वंदना और उनके जयकारों के साथ हुई। उपस्थित सभी वरिष्ठ सदस्यों और पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताते हुए उनका फूल-मालाओं और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया।
नवनियुक्त अध्यक्ष अर्पित ठेकेदार ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “कमेटी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ उसका निर्वहन करूंगा। हम सब मिलकर माँ काली के आगामी पर्व और अन्य धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों को भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराएंगे।”
इस अवसर पर बैठक में अज्जू शुभम अमित सेलू राहुल रितेश और वार्ड गणमान्य नागरिक भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक का समापन शांति और सौहार्द के माहौल में हुआ।
राहुल खटीक मीडिया प्रभारी
श्री शेरावाली काली कमेटी
भगवानगंज वार्ड चौराहा सागर
8770314434







