सैनिकों का सम्मान राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक : शैलेन्द्र जैन
श्याम तिवारी बोले- सैनिकों का त्याग और समर्पण राष्ट्र की अमूल्य धरोहर
सागर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल रामसिंह ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी और सेवा संकल्प टोली के जिला संयोजक जगन्नाथ गुरैया की उपस्थिति में पूर्व सैनिकों का सम्मान कर राष्ट्रसेवा में उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि सैनिकों का त्याग, अनुशासन और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के कारण ही नागरिक सुरक्षित जीवन जी पाते हैं। सेना और पुलिस राष्ट्रसेवा के दो सशक्त स्तंभ हैं। ऐसे आयोजन सैनिकों के प्रति सम्मान और समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि सैनिकों का त्याग और समर्पण राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। देश की रक्षा में योगदान देने वाले सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान करना समाज का दायित्व है। उनके साहस, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर प्रत्येक नागरिक को देश और समाज की सेवा में योगदान देना चाहिए।
सीमित संसाधनों में भी निभाया राष्ट्रसेवा का दायित्व : मेजर एससी शर्मा
कार्यक्रम में मेजर एससी शर्मा ने सेना में सेवा के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि पहले सेना के पास आज की तरह आधुनिक उपकरण और तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। युद्ध क्षेत्र में कई परिस्थितियों का आकलन सीमित संसाधनों के आधार पर करना पड़ता था। इसके बावजूद सैनिक कठिन परिस्थितियों में पूरी निष्ठा, साहस और अनुशासन के साथ अपने दायित्व निभाते थे।
सेवा संकल्प टोली के जिला संयोजक जगन्नाथ गुरैया ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य राष्ट्र की रक्षा में योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि समारोह में पूर्व सैनिकों व परिवार जनों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में सेवानिवृत्त कर्नल रामसिंह, मेजर एससी शर्मा, मेजर गजराज सिंह, कैप्टन रमाशंकर सिंह (पूर्व सैनिक जिला सागर के उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक), कैप्टन कुंदन लाल, कैप्टन गिरीश चंद, कैप्टन एसएस पांडे, सूबेदार मेजर एसके सिंह, सूबेदार मेजर योगेंद्र त्रिपाठी, सूबेदार मेजर पीएन सिंह, सूबेदार एनपी पटवा, सूबेदार पूरन सिंह रावत, सूबेदार एमसी शर्मा, हवलदार अशोक त्रिपाठी, हवलदार सत्य प्रकाश त्रिपाठी, हवलदार प्रकाश रजक, हवलदार एसके सुमन, नायक सुखलाल, नायक प्रकाश दावड़े, मीना शर्मा, पूनम सिंह, फूलकुमारी मिश्रा, शिवकुमारी सिंह, शीतल थापा और प्रदीप सिंह ठाकुर शामिल रहे।
कार्यक्रम में पूर्व महापौर अनीता अहिरवार, जिला पदाधिकारी मनीष चौबे, विक्रम सोनी, सुमित यादव, मेघा दुबे, सुषमा यादव, मंडल अध्यक्ष नीलम अहिरवार, अंशुल परिहार, नितिन सोनी, जयश्री चढ़ार, उर्मिला सहारे, गुड्डू सोनी, सुनीता रैकवार, प्रमिला मौर्य, प्रीति केशरवानी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







