सुरखी पुलिस की जुआ फड़ पर दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹70 हजार का मशरूका जब्त

SHARE:

बिलहरा के गणेश चौक के पास चल रहा था जुआ, ₹29,300 नकद और 3 मोबाइल फोन बरामद

सागर। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरखी पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश देकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹29,300 नकद, 52 ताश के पत्ते और 3 टच स्क्रीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹70 हजार बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस को 18 अक्टूबर 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिलहरा कस्बे के गणेश चौक के पास कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही थाना सुरखी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेलते हुए 6 लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में वैधानिक कार्रवाई करते हुए मौके से नकदी, ताश के पत्ते और मोबाइल फोन जब्त किए।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में आजाद खान (32), पिता रियासत खान, निवासी वार्ड क्रमांक 7; निशांत गर्ग (39), पिता प्रकाश नारायण गर्ग, निवासी वार्ड क्रमांक 2; मन्नू पटेल (40), पिता भगवानदास पटेल, निवासी वार्ड क्रमांक 7; महेन्द्र दुबे (30), पिता राजाराम दुबे, निवासी वार्ड क्रमांक 7; रामशंकर अहिरवार (33), पिता जयराम अहिरवार, निवासी वार्ड क्रमांक 4 और हल्लू सेन (53), पिता रमेश सेन, निवासी वार्ड क्रमांक 2, सभी बिलहरा, थाना सुरखी क्षेत्र के निवासी हैं।

जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुरखी उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक प्रशांत रावत, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ठाकुर, आरक्षक मुकेश कुमार, आरक्षक संदीप सोलंकी और आरक्षक विकास मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

भारत न्यूज़ 24 Live

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें