
सागर
अक्टूबर माह के इस अंतिम रविवार को शहर कांग्रेस सेवादल परिवार का मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम श्री गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर,नमक मंडी कटरा बाजार में वरिष्ठ गांधीवादी नेता कैलाश चंद सिंघई के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम आचार्य श्री विद्यासागर जी के छायाचित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ गांधीवादी नेता कैलाश चंद सिंघई ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बडा ही अच्छा प्रारब्ध है आचार्य श्री विद्यासागर जी के जन्मदिवस पर ही माह का अंतिम रविवार पड़ा और मुझे इस ध्वजारोहण का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उन्होंने आगे कहा कि
जिन लोगों को कांग्रेस ने सांसद,विधायक के टिकट देकर सम्मानित किया उन मौका परस्त लोगों ने विपरीत परिस्थितियों में कांग्रेस छोड़ के सत्ता सुख भोगने अन्य दलों में चले गए ओर आज जो भी लोग बिना किसी स्वार्थ, महत्वाकांक्षा के इस विषम समय कांग्रेस के साथ खड़े है या कांग्रेस विचारधारा पर अडिग है वो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से बराबर है।
भाग्योदय अस्पताल में भर्ती मरीजों की दवा पर्ची कोडिंग कर स्वयं के मेडिकल स्टोर से मनमाफिक दवा लेने की बाध्यता को आर टी आई कार्यकर्ता पंकज सिंघई द्वारा सागर कलेक्टर से मिलकर समाप्त करवाने को लेकर शहर सेवादल परिवार द्वारा सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में महिला अध्यक्ष श्रीमति किरणलता सोनी,ऋचा सिंह, नवनियुक्त महिला सेवादल अध्यक्ष पार्षद नीलोफर चमन अंसारी,सीमा चौधरी,पार्षद सुरेखा राकेश राय का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सेवादल परिवार जनों ने कांग्रेस नेता सुरेंद्र चौबे की माता श्रीमति गायत्री देवी चौबे,ब्रजेंद्र नगरिया के चाचा देवेंद्र नगरिया,राहुल व्यास की बड़ी माता सीतारानी व्यास के निधन उपरान्त दो मिनिट का मौन रखकर आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजा सेन के जन्मदिन पर कार्यक्रम स्थल पर ही पुष्पमाला पहनाकर सभी सेवादल परिवार जनों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
शहर सेवादल परिवार ने श्री गौरा बाई दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष संतोष जैन घड़ी,महामंत्री राकेश जैन,प्रबंधक नवीन जैन का भी सम्मान किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन शहर सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे द्वारा ओर संचालन द्वारका चौधरी ने किया।
कार्यक्रम में राकेश राय,शरद पुरोहित,नारायण विश्वकर्मा,योगराज कोरी,सागर साहू,हरिश्चन्द सोनवार,ताहिर खान,दीपक कुर्मी,चमन अंसारी,नितिन पचौरी,कल्लू पटेल, मीना ठाकुर,प्रवीण यादव,लल्ला यादव, अंकुर यादव,परख शुक्ला,अन्नू घोषी,पंकज सोनी,प्रवीण पटेल (पिंटू),बंटी कोरी,जय पारासर,कमल चौधरी,प्रदीप जैन,वीरू चौधरी,मनीष सोनी,राहुल खटीक,उमेश यादव,गजेंद्र दुबे,अरविंद मछंदर,चंद्रभान अहिरवार,रामशंकर सेन,गोपीलाल यादव,नसरुद्दीन खान,गोपाल पटेल,शिवांक व्यास,रोहित कटारे आदि जन उपस्थित रहे।







