स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के लिए तहसीलवार शिविर होंगे आयोजित

SHARE:

कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर जारी हुआ आदेश, समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश

सागर, 25 अक्टूबर 2026।

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 योजना के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए सागर जिले में तहसीलवार शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार शिविरों के आयोजन की तिथियां निर्धारित की गई हैं। इस संबंध में कलेक्टर भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को अपने क्षेत्र के अंतर्गत शिविर स्थलों के निरीक्षण के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रतिदिन की प्रगति से वरिष्ठ अधिकारियों को कराना होगा अवगत

आदेश में निर्देशित किया गया है कि शिविरों में होने वाली कार्यवाही की प्रतिदिन की प्रगति से वरिष्ठ अधिकारियों को अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए। इसके साथ ही योजना के अंतर्गत निर्धारित कार्यवाहियों को तय समय-सीमा में पूरा करने और शिविरों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें