पांच साल से फरार ₹5,000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार, सुरखी पुलिस ने करैया गांव से पकड़ा

SHARE:

सागर। सागर जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरखी पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में करीब पांच साल से फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 27 अक्टूबर 2026 को ग्राम करैया से पकड़ा। वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया।

वर्ष 2021 में दर्ज हुआ था अपहरण का मामला

पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर 2021 को ग्राम चितौरा निवासी एक महिला ने थाना सुरखी में अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 420/2021 के तहत धारा 363 भादंवि में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस ने नाबालिग की तलाश के लिए टीम गठित कर लगातार प्रयास किए। 28 मार्च 2025 को पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब किया। विवेचना के दौरान उसके कथनों के आधार पर चन्द्रेश लोधी, निवासी ग्राम चितौरा, थाना सिविल लाइन, सागर का नाम सामने आया। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग ने आरोपी पर बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

गिरफ्तारी पर घोषित था ₹5,000 का इनाम

लंबे समय से फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था। सुरखी पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 27 अक्टूबर 2026 को ग्राम करैया से चन्द्रेश लोधी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम की रही भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी सुरखी उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया, सहायक उप निरीक्षक परम सिंह ठाकुर और आरक्षक चालक विकास की सराहनीय भूमिका रही।

सागर पुलिस के अनुसार, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और अपराधों पर नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें