कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की
सागर, 3 नवंबर 2026। खातेगांव थाना प्रभारी श्री दिलीप पुरी गोस्वामी जी की शराब माफिया द्वारा ट्रक से कुचलकर की गई निर्मम हत्या के विरोध में आज जिला शहर कांग्रेस कमेटी, सागर द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर व कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की व जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेश जाटव के नेतृत्व में गौर मूर्ति, तीन बत्ती चौराहा पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हाथों में हाथ डालकर मानव श्रृंखला बनाई और माफिया राज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेश जाटव जी ने कहा
“यह घटना अत्यंत दुखद और शर्मनाक है। एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी की शराब माफिया द्वारा दिनदहाड़े हत्या कर देना यह साबित करता है कि मध्यप्रदेश में कानून का नहीं, माफिया का राज चल रहा है। जब गृह विभाग स्वयं माननीय मुख्यमंत्री जी के पास है, उसके बावजूद पुलिस तक सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा। प्रदेश में शराब माफिया, खनन माफिया, भू-माफिया बेलगाम हो चुके हैं। शासन-प्रशासन का खौफ पूरी तरह खत्म हो गया है।
कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि इस जघन्य हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, दोषी माफियाओं और उनके संरक्षकों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो, शहीद अधिकारी के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाए। पूर्व विधायक सुनील जैन ने संबोधित करते हुए ने कहा कि, "भाजपा सरकार के राज में मध्यप्रदेश माफियाओं की शरणस्थली बन गया है। पुलिस का मनोबल टूट रहा है। ईमानदार अधिकारियों को माफिया कुचल रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी है। यह मानव श्रृंखला सरकार को जगाने के लिए है। हम शहीद दिलीप पुरी गोस्वामी जी के परिवार के साथ खड़े हैं और न्याय मिलने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।"
ऐसा अवसर पर रमाकांत यादव, संगठन मंत्री रामकुमार पचौरी शरद पुरोहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र राजे ,नरेंद्र मिश्रा, सेवा दल अध्यक्ष कटारे , आनंद हेला,अक्षत कोठारी, सुरेंद्र सुहाने ,लीलाधर सूर्यवंशी,हीरालाल चौधरी ,गंगा राम अहिरवार, नीलश अहिरवार,नरेश संनकत,वीरू चौधरी,मयंक ठक्कर,हीरालाल चौधरी ,कुंजीलाल लडिया ,संजय सरफ आप ,रजिया खान ,रेखा सोनी, ज्योति मलैया ,मीना पटेल, पवन पटेल ,दीनदयाल तिवारी ,प्रभात भंडारी,बंटी कोरी ,आफताब कुरेशी, फिरदौस कुरैशी ,जयदीप तिवारी, श्री दास रैकवार,कार्तिकेय रोहन, साजिद राईन, ताहिर खान ,संजीव अहिरवार,अंकुर यादव ,पप्पू यादव ,लल्ला यादव, आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे ।
भवदीय
महेश जाटव
अध्यक्ष
जिला शहर कांग्रेस कमेटी सागर







