राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप दीक्षित ने सामाजिक संगठनों,बुद्धिजीवियों एवं श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद।
सागर / रचनात्मक कांग्रेस का जनसंवाद एवं जिला सम्मेलन खुरई रोड स्थित श्री झूलेलाल धर्मशाला में जिले के विभिन्न सामाजिक, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों,बुद्धिजीवियों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद संदीप दीक्षित थे।कार्यक्रमके मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी थे।आमंत्रित अतिथियों में पूर्व विधायक नारायण प्रजापति सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया गया तथा सम्मेलन के उद्देश्यों और आयोजन की भूमिका प्रस्तुत की गई।सम्मेलन में रचनात्मक कांग्रेस के विचारों, उद्देश्यों, संगठन की कार्यप्रणाली एवं भविष्य की दिशा पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही सागर जिले की विभिन्न सामाजिक, आर्थिक एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।जिले के सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों आदि ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को सामने रखते हुए उनके समाधान के लिए सुझाव प्रस्तुत किए।कार्यक्रम के दौरान आयोजित खुले संवाद सत्र में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार,श्रमिकों के अधिकार,सामाजिक न्याय, जनसुविधाओं तथा जिले के विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखते हुए समस्याओं के समाधान के लिए सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम के अतिथिगणों का हाफिज मोहम्मद हारुन,तारिक कुरैशी,एड.नारायण खान,एड. राजेश दुबे आदि ने सूत की माला पहनकर आत्मीय स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन अशरफ खान ने किया एवं आभार एड.नारायण खान ने माना।जन संवाद में स्वागत भाषण हाफिज मोहम्मद हारुन ने तथा रचनात्मक कांग्रेस का परिचय समाधान पाटील,तारिक कुरैशी,एड.नारायण खान ने दिया।जन संवाद में पूर्व सांसद आनंद अहिरवार,संदीप सिंह ठाकुर,काम.रामचरण अहिरवार,हनुमत प्रसाद पांडे,पुरुषोत्तम शिल्पी, पुष्पेंद्र अहिरवार, रमाकांत यादव,एड.अनिरुद्ध सिंह,चौधरी संजय जैन,अमित कुमार जैन,रश्मि पाराशर,मार्शल खान,बाबू सिंह लोधी,हरगोविंद कुर्मी,कैप्टन धन सिंह राजपूत आदि विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों आदि ने विभिन्न सामाजिक आर्थिक एवं जनहित के मुद्दों पर संवाद कर सामूहिक रूप से रखा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश राय,आशीष ज्योतिषी,संजय ब्रजपुरिया,एड.सुनील सिंह भदौरिया, मुकेश साहू,हाजी मुन्ना चौधरी,रवि उमाहिया, देवेन्द्र कुर्मी,राकेश दुबे मनोहर पाराशर, एड.राकेश यादव,मनोज राय,संदीप चौधरी,रोहित वर्मा, कोमल सिंह,मोतीलाल पटेल,अनिल कुर्मी, विक्रम सिंह,एड.विजय अग्रवाल,राम बहादुर कुर्मी,अशोक परिहार, मोहम्मद जैद,सत्यम चौधरी,कदीर खान अनवर कुरैशी,समीर मकरानी,कपिल अहिरवार,दीपक कुर्मी,अरविंद पंथी,सुनील अहिरवार,सुनील पंजवानी,पवन जाटव,दिनेश यादव,समीर मकरानी,विजय छत्तानी,सुनील पंजवानी, जीवन लाल,मदन सेन,असलम मंसूरी, आशीष चौधरी, महेंद्र पटेल,यूनुस खान,दिनेश यादव,मनीराम ढाका,मुकेश जैन, सुरेन्द्र राजपूत आदि मौजूद थे।







