नरसिंहपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता.. लगभग 1 करोड़ की लूट का चंद घंटों में खुलासा

लोकेशन नरसिंहपुर
रमजान खान 8827868637

नरसिंहपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता.. लगभग 1 करोड़ की लूट का चंद घंटों में खुलासा….नकाबपोश लुटेरों ने होटल में लूट की वारदात को अंजाम दिया….

लूट की साजिश में होटल कर्मचारी ही निकले मास्टरमाइंड….पुलिस ने 4 लुटोरो को किया गिरफ्तार….पुलिस ने आरोपियों से लगभग 60 लाख रुपये की नकदी बरामद की गयी…

एंकर – बीती रात्रि लगभग 03:00 बजे नरसिंहपुर नगर में स्थित होटल कुसुम वैली के कर्मचारियों द्वारा थाना में सूचना दी गई कि 3-4 नकाबपोश व्यक्तियों ने होटल में जबरन प्रवेश कर होटल में रखी लगभग 1 करोड़ रुपये की नगद राशि लूट ली है..घटना की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की पहचान, पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गईं थीं….

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में तीन विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

लूट की साजिश में होटल कर्मचारी ही निकले शामिल….

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य संकलित किए गए तथा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान होटल के रात्रिकालीन मैनेजर चंद्रेश रजक की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। गहन पूछताछ में उसने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की….

होटल में रखी राशि को देखकर लालच में आकर लूट की साजिश रची गई ….

जांच में सामने आया कि चंद्रेश रजक को होटल में रखी नकदी की पूर्व जानकारी थी। लालच में उसने यह जानकारी अनुज व राकेश शुक्ला को दी, जिन्होंने मोनू उर्फ टुईया बंशकार एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया।

चार गिरफ्तार आरोपी ….

आरोपी क्रमांक 1: चंद्रेश रजक निवासी यादव कॉलोनी नरसिंहपुर।
आरोपी क्रमांक 2: राकेश कुमार शुक्ला निवासी लखीमपुर खीरी उ.प्र. हाल निवासी नरसिंहपुर।
आरोपी क्रमांक 3: अनुज कुमार वाल्मीकि निवासी लखीमपुर खीरी उ.प्र. हाल निवासी नरसिंहपुर।
आरोपी क्रमांक 4: मोनू उर्फ टूईया वंशकार निवासी रिपटा पार नरसिंहपुर….

विजुअल -1–2–3–4

बाइट – डॉ ऋषिकेश मीना एसपी नरसिंहपुर

Leave a Comment

Read More