विश्वविद्यालय: सागर पुलिस की ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ मुहिम विधि विभाग पहुँची, विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

विश्वविद्यालय: सागर पुलिस की ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ मुहिम विधि विभाग पहुँची, विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के विधि विभाग में जन – जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश शासन एवं सागर पुलिस द्वारा संचालित जन-जागरूकता अभियान ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है । कार्यक्रम का समन्वयन आतिभा विजया सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएसपी हेमंत कुमार तथा विशिष्ट अतिथि पुलिस निरीक्षक अफरोज़ खान रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, उसके सामाजिक, मानसिक एवं कानूनी परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली मंच संचालन नवनीत यादव द्वारा किया गया । वहीं आदर्श साहू द्वारा नशामुक्ति पर तैयार की गई एक जागरूकता रील का प्रदर्शन किया गया, जिसकी डीएसपी हेमंत कुमार ने विशेष सराहना करते हुए इसे युवाओं को प्रेरित करने वाला प्रभावी प्रयास बताया। विद्यार्थियों की ओर से शबनम ठाकुर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की जिम्मेदारी पर जोर दिया।

कार्यक्रम में विधि विभाग के सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे । इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को नशा न करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई । विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। सागर पुलिस की यह जन-जागरूकता मुहिम युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई ।

Leave a Comment

Read More