
सागर। भारतीय जनता पार्टी सदर कैंट मंडल की कार्यसमिति बैठक सदर स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़े तथा प्रधानमंत्री के सेवा-समर्पण के सफलतम 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सेवा कार्यों और कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप लारिया रहे। उन्होंने पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले सेवा कार्यों एवं कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों को प्रभावी और सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर जनसेवा की भावना को और मजबूत किया जाए।
बैठक में मंडल प्रभारी संध्या भार्गव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा सदर कैंट मंडल अध्यक्ष सौरभ केसरवानी ने की।
बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर मिश्रा, हरिओम केसरवानी, बलवंत सिंह राठौर, विक्रम मौर्य, महामंत्री मनीष पटेल, राजकमल केसरवानी, पंकज मखारिया, विमल यादव, शेखर चौधरी, गणेश केसरवानी, गोलू राठौर, सुधीर पांडे, प्रीति शर्मा, राजेंद्र यादव, पहलाद रजक, दयाराम मौर्य, अमर सिंह कुशवाहा, धवल सिंह कुशवाह, विपिन जाट, अंकित साहू, राजेश खटीक, अमित कनौजिया, शिवम मिथोरिया, मधु मौर्य, नासिर मकरानी, अनंत मौर्य, विक्की केसरवानी, रंजन यादव, सरपंच सुनील चौकसे, रितेश तोमर, राहुल टुटेजा, अखिलेश मौर्य, पुरुषोत्तम यादव, योगेश विश्वकर्मा, नंदराम, पूना बाई, दीपक कुमार, संदीप यादव, शेर सिंह भदौरिया, परमजीत, रामदास पटेल, वीरेंद्र पटेल, सरवन यादव, संजय सैनी, जितेंद्र विश्वकर्मा, हेमलता चादर, सरस्वती देवी, राजकुमार अहिरवार, बद्री प्रसाद द्विवेदी, मनोज कुमार राठौर, बृजेश मिश्रा, महेंद्र राठौर, संजीत पाल, अंकित श्रीवास, संजय केसरवानी, वीर सिंह तोमर, मनीष केसरवानी, धर्मेंद्र प्रजापति, आकाश केसरवानी, मिथिलेश मौर्य, रजनी आठिया, विनीता केसरवानी, आशीष केसरवानी, डॉ. नितिन तोमर, कीरत कोरी, सतीश भारद्वाज, ईश्वर विश्वकर्मा, धीरज कोरी, दीपक रजक, गुड्डू यादव, सुधीर राठौर, विवेक केसरवानी, राहुल केसरवानी, पवन कोरी, लालचंद यादव, बबलू यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











