
सिमरिया उवरी में जहरीली शराब प्रकरण के आरोपी की अवैध खेती नष्ट, मालथौन में 8–10 ढाबे और 20–25 गुमटियां हटाईं
सागर, 11 सितंबर 2026। जिले में माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शाहगढ़ क्षेत्र के ग्राम सिमरिया उवरी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंडा जहरीली शराब प्रकरण के आरोपी चंद्रभान राजपूत के कब्जे से 4.79 हेक्टेयर शासकीय सेवा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
संयुक्त टीम ने मौके पर आरोपी द्वारा शासकीय भूमि पर की जा रही अवैध खेती को नष्ट कराया और भूमि को पुनः शासकीय आधिपत्य में ले लिया।
मालथौन में भी चला बुलडोजर
इधर, थाना मालथौन क्षेत्र में भी प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की। इस दौरान सड़क एवं शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए करीब 8 से 10 ढाबों तथा 20 से 25 गुमटियों को हटाया गया।
कार्रवाई की जद में महाकाल ढाबा, रामराज ढाबा, जगदम्बा ढाबा, ओम साईं राम ढाबा, हरियाणा ढाबा और न्यू बुंदेला ढाबा सहित अन्य स्थानों पर किए गए अतिक्रमण भी आए।
अवैध कब्जाधारियों को स्पष्ट संदेश
कार्रवाई के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी तथा संबंधित थाना पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन और पुलिस ने स्पष्ट किया कि शासकीय एवं सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण और अवैध कब्जों के मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
लोकेशन—सागर | जागेशवर पांडे 9977698505











