भाइयों ने बहन को जिंदा जलाने की कोशिश, संपत्ति विवाद में मारपीट और आग लगाने का मामला दर्ज

सम्पति के विवाद में बहन को जिंदा जलाने की कोशिश कोतवाली में अपराध दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
सतना। सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत जवाहर नगर में पारिवारिक सम्पति के विवाद पर दो भाइयों ने बहन के साथ मारपीट कर जिंदा जलाने की कोशिश की, जिससे हडक़ंप मच गया है। इस मामले में पुलिस ने घायल महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराने के साथ अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि कंचन पति जैकी चौधरी 32 वर्ष, निवासी जवाहर नगर गली नंबर-1 का विवाद अपने ही भाई राकेश चौधरी और बंटू चौधरी से चल रहा है। रविवार शाम को भाई-बहन के बीच फिर झगड़ा होने लगा, तब आरोपियों ने गाली-गलौज, मारपीट करते हुए पेट्रोल छिडक़र आग लगाने की कोशिश की।
पड़ोसियों ने किया बीच-बचाव
इस दौरान हल्ला होने पर मोहल्ले-पड़ोस के लोगों ने बीच-बचाव करते हुए पुलिस को सूचित कर दिया और घायल कंचन को कोतवाली ले गए, जहां उसकी शिकायत पर बीएनएस की धारा 119, 124(2), 115(2), 296(ए) और 3/5 के तहत कायमी कर आरोपियों की धरपकड़ के पयास प्रारंभ कर दिए। वहीं पीडि़त महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पीड़िता का आरोप है कि भाइयों द्वारा घर से नशे का अवैध कारोबार किया जाता है। मना करने पर आएदिन उसके साथ मारपीट करते है और पैसा मांगते है।

Leave a Comment

Read More