
प्रेमप्रसंग में बाधा बन रहे पति को पत्नी और प्रेमी ने उतारा मौत के घाट
घर में घुसकर सिर पर पत्थर से हमला कर की हत्या
टीकमगढ़ – 14 फरवरी 2026 की सुबह पुरानी टेहरी में एक 45 वर्षीय व्यक्ति के अंधे कत्ल का कोतवाली पुलिस ने 72 घंटे के अंदर बड़ी ही तत्परता से खुलासा किया है, जिसकी
थाना कोतवाली में सूचना प्राप्त हुई थी कि रामकिशोर रजक का अपने ही पुरानी टेहरी स्थित घर में खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है, जिसे परिजनों द्वारा आत्महत्या करना कहा जा रहा था, सूचना प्राप्त होते ही तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली रवि भूषण पाठक द्वारा अपने पुलिस स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना के संबंध में बारीकी से तस्दीक की गई, जिस पर मामला संदेहास्पद हत्या किये जाने का प्रतीत हुआ, जिस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 84/26 कायम किया गया। जिसे पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में एसडीओपी टीकमगढ राहुल कटरे एवं थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की गई। उक्त गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर एफएसएल, साइबर सेल की सहायता से मृतक की पत्नी एवं उसके प्रेमी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिन्होंने पूछताछ पर घटना कारित करना स्वीकार किया।











