
रिश्तों को तार तार करने का मामला, प्यार में अंधी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
पत्नी ने अपने पति को रास्ते हाथ से हटाने के लिए साजिश रच दिया जिस युवक के साथ उसकी शादी एक माह पहले हुई थी उसे ही वह रास्ते से हटाने पर उतारू हो गई और पूरी वारदात इतनी खौफनाक रही कि आखिरकार पति को अपनी जान गंवानी पड़ गई प्यार में आंधी पत्नी ने अपने ही पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश को अंजाम दे डाला पूरी वारदात को अंजाम देने में उसके आशिक और एक साथी ने उसकी मदद की लेकिन उसे क्या मालूम कि पुलिस आरोपियों तक पहुंच जाएगी और उन्हें जेल की सलाखों के पीछे धकेल देगी
पूरा मामला सिंगरौली जिले के निवास चौकी अंतर्गत रजनिया कटरा के जंगल से जुड़ा है जहां बीते रविवार एक युवक की लाश सड़क के किनारे मोटरसाइकिल के नीचे दबी हुए मिली जिसकी सूचना ग्रामीणों ने निवास चौकी को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचती है और मामले की जांच चालू कर देती है जांच में जो हकीकत सामने आती है वह सबको हैरान कर देती है एक पत्नी अपने ही पति के खून की प्यासी इस कदर हो गई की उसने अपने ही पति को आशिक के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
मृतक की शादी एक माह पूर्व 12 फरवरी को गन्नई गाँव की उमा वैश्य के साथ हुई थी अजय कुमार वैश्य 07/03/26 को समय करीब 05.00 बजे गांव से ससुराल गन्नई जाने के लिये अकेले मोटर सायकल से निकलता है उसे क्या पता कि आज की रात उसकी आखिरी रात होगी वह जंगलों में घात लगाए पत्नी का आशिक बैठा हुआ था ।
पत्नी का आशिक अमरबहादुर वैश्य अपने साथी चन्द्रप्रताप वैश्य के साथ बोलेरो से मृतक अजय वैश्य की हत्या करने की योजना बनाई और मृतक की मोटर साइकिल का पीछा करने लगा योजनाबद्ध तरीके से रात में लगभग 09.00 से 10.00 बजे रजनिया कटरा जंगल में गौशाला के आगे सुनसान जगह देखकर अंधेरा का फायदा उठाकर मृतक की मोटर सायकल को अपनी बोलेरो रोकता है और दोनों आरोपी ने गमछा से युवक का गला घोंटा इतना ही नहीं मृतक के सिर पर पत्थर से बार-बार हमला किया, जिससे अजय की मौक पर ही मृत्यु हो गई।
हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने मृतक की मोटर सायकल और पत्थर शव के साथ रोड के किनारे नीचे रख दिये थे, जिससे लोगों को यह हत्या हादसा लगे पुलिस की जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ जिसमें आरोपी 1. अमर बहादुर पिता रविनंदन वैश्य उम्र 27 वर्ष निवासी मिसिर गवां थाना गढ़वा 2. चन्द्रपताप उर्फ चंदन वैश्य पिता लक्ष्मण प्रसाद वैश्य उम्र 24 वर्ष ग्राम चितावल थाना गढ़वा 3. उमा वैश्य पति स्व. अजय वैश्य उम्र 19 वर्ष ग्राम गन्ननई थाना सरई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।











