
बिलहरा में आयोजित रन फॉर यूथ में दौड़े सैकड़ों युवा
हर युवा में स्वामी विवेकानंद है: आकाश सिंह राजपूत
सागर दिनांक 12 जनवरी 2024: स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर बिलहरा में लगातार 5 वर्षों से आकाश सिंह राजपूत द्वारा रन फॉर यूथ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुनः स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर आकाश सिंह राजपूत ने बिलहरा में रन फॉर यूथ का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों युवा शामिल हुए। क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह युवाओं का स्वागत किया आकाश सिंह राजपूत युवाओं के साथ उनका उत्साहवर्धन करने के लिए साथ में दौड़ते नजर आए। इस अवसर पर आकाश सिंह राजपूत ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के हर युवा में स्वामी विवेकानंद जी हैं हर युवा देश की प्रगति में बराबर का हिस्सेदार है युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के सिद्धांतों पर चलकर विश्व में भारत की अलग पहचान बनानी है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संतोष पटेल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौरव गर्ग, नगर परिषद अध्यक्ष, अजय राजपूत, सोनू पटेल, सत्यम चौबे, संत चौबे, संजय पटेल, मनीष गुरु, रमेश खटीक, महेंद्र राजपूत, राजपाल सिंह, इंद्राज सिंह उपाध्यक्ष, विकास सिंह, लखन चौबे, रमेश चढ़ार, राजेंद्र सेन, बबलू दाऊ, कमलेश रावत, पार्षद भूपेंद्र राजपूत खेजरा, अंकित सिमरिया शैलेंद्र कुशुमगढ़, देवेंद्र सिंह, मनीष तिवारी सहित भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।











