आदर्श गार्डन- मोतीनगर चौराहा के पास होगा पंजाबी सनातन समाज का लोहड़ी महोत्सव

आदर्श गार्डन- मोतीनगर चौराहा के पास होगा पंजाबी सनातन समाज का लोहड़ी महोत्सव

सागर/ पंजाबी संस्कृति के महत्त्वपूर्ण त्यौहार लोहड़ी उत्सव का सामूहिक आयोजन पंजाबी सनातन समाज द्वारा शनिवार 13 जनवरी को शाम 6.30 बजे से मोतीनगर चौराहे के पास आदर्श गार्डन में किया जा रहा है।
पंजाबी सनातन समाज द्वारा आयोजित इस सामूहिक कार्यक्रम में बच्चों व युवा वर्ग के नृत्य, गायन, वादन आदि मनोरंजक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। समाज के महिला वर्ग द्वारा गिद्दा व पुरुषों द्वारा भांगडे की धूम के साथ लोहड़ी रस्म का आयोजन किया जाएगा। डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि इस दौरान मेधावी बच्चों, वरिष्ठजनों व समाज के नव आगंतुकों, नवजात शिशुओं व नव विवाहित जोड़ों का सम्मान कार्यक्रम भी रखा गया है। लोहड़ी रस्म की धूम के बाद सामूहिक भोज का भी आयोजन किया जा रहा है।
पंजाबी सनातन समाज के वरिष्ठ सदस्य अशोक खत्री, विजयभूषण वर्मा, डॉ संदीप सबलोक, प्रदीप मेनरॉय, सुनील सागर, हरीश खत्री, अजय छाबड़ा, प्रदीप रामपाल आदि ने सभी समाज-जनो से कार्यक्रम में आवश्यक रूप से सपरिवार उपस्थित होने की सादर अपेक्षा व्यक्त की है। डॉ संदीप सबलोक

Leave a Comment

Read More