
अक्षत यात्रा में शामिल हुए केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत विधायक संग रामभक्ति में झूमे
राम मंदिर की प्रतिकृति देख प्रसन्न हुए हुए केबिनेट मंत्री जमकर की तारीफ
तीसरे दिन साईं वाटिका कॉलोनी पहुंची अक्षत यात्रा
सागर। विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा सागर में निकली जा रही अक्षत यात्रा तीसरे दिन राजीव नगर वार्ड स्थित साईं वाटिका कॉलोनी पहुंची यात्रा में में मुख्य रूप से केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए।
तीसरे दिन यात्रा बड़ी नदी के पास दक्षिण मुंखी हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर सांई वाटिका पहुंची जहां स्थानीय महिला निवासियों द्वारा कॉलोनी के प्रमुख द्वार पर सर पर कलश रखकर यात्रा का स्वागत किया गया भजन मंडलियों द्वारा मनमोहन भजनों का गायन किया जिनकी धुन पर राम भक्तो सहित मंत्री गोविंद सिंह राजपूत विधायक शैलेंद्र जैन भी भक्ति में झूम उठे यात्रा में सर पर अक्षत कलश रखकर गोविंद सिंह ने राम भजन गाए। यात्रा के माध्यम से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत व विधायक शैलेंद्र जैन ने घर घर अक्षत भेंट कर 22 जनवरी को घरों में साज सज्जा कर दिए जलाने का आग्रह किया। अक्षत यात्रा का कॉलोनी वासियों ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ भव्य स्वागत किया लोगो ने घर के द्वार पर दीपक जलाकर रंगोली बनाकर अक्षत यात्रा का स्वागत यात्रा में शामिल श्री राम दरबार सहित राम मंदिर की प्रतिकृति की पूजा अर्चना की। मनमोहन राम मंदिर की प्रतिकृति देख मंत्री गोविंद सिंह ने जमकर तारीफ की।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि दिनांक 14.01.24 को अक्षत यात्रा तहसीली पहुंचेगी जिसके लिए एकत्रीकरण श्री काल भैरव मंदिर तहसीली में होगा यात्रा में नगर के सभी राम भक्तो से शामिल होने का आग्रह किया।
अक्षत यात्रा में निर्भय घोषी पार्षद पंडित विनोद तिवारी धर्मेंद्र खटीक श्याम तिवारी जगन्नाथ गुरैया मनीष चौबे विक्रम सोनी रितेश मिश्रा पप्पू तिवारी भारत तिवारी डॉक्टर वीरेंद्र पाठक डॉक्टर दशरथ मालवीय प्रशांत जैन नीरज यादव प्रासुक जैन,विशाल खटीक,पराग बजाज,श्रीकांत जैन,गोपी पंथी,रिंकू राज,अनिकेत यादव मोनू जैन विनय मिश्रा सुमित यादव सोमित सोनी अदित्य नामदेव रिंकू नामदेव गौरव नामदेव आदित्य नामदेव डब्बू साहू,अभिषेक अग्रवाल अमित बैश्खिया मोनू मस्त नीरज यादव प्रशांत जैन सहित बड़ी संख्या राम भक्त उपस्थित रहें











