अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर विधायक शैलेंद्र जैन एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी ने छोड़े भगवा रंग के गुब्बारे

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर विधायक शैलेंद्र जैन एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी ने छोड़े भगवा रंग के गुब्बारे

सागर। कार्यक्रम के आयोजक युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास केसरवानी ने बताया कि भीतर बाजार में व्यापारी संघ द्वारा अयोध्या में होने जा रही रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में नगर विधायक श्री शैलेंद्र जैन भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया एवं महामंत्री श्याम तिवारी ने भगवा रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़कर एवं आतिशबाजी कर शहर वासियों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर नगर विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कई वर्षों के बाद होने जा रही है जिसका हम सभी को इंतजार था। और यह गर्व के पल देने वाले हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी हैं।
आप सभी से आग्रह है आज होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अपने-अपने घरों पर पांच-पांच दीपक अवश्य जलाएं और भगवान श्री राम का स्वागत करें। इस अवसर पर अपने मंदिरों में सुंदरकांड पाठ हनुमान चालीसा पाठ सहित अन्य पाठो का आयोजन करें। आज विकास केसरवानी एवं समस्त व्यापारियों द्वारा शानदार आयोजन किया गया सभी के लिए शुभकामनाएं।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केशरवानी ने कहा कि रामलला सभी के हैं यह हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है और गर्व का पल भी है कि भगवान श्री राम के लिए पूरा देश एक हो चुका है पूरे देश में भगवा रंग छा चुका है। सागर शहर भी राममय हो चुका है। पूरे देश में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है आज हमारे रामलला हम सभी के बीच विराजमान होंगे। आज का दिन इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा। और इन सब के पीछे भारतीय जनता पार्टी के और भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी हैं जिन्होंने हमें पांच शताब्दियों के संघर्ष के बाद प्राण प्रतिष्ठा के साथ भगवान राम को विराजमान किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक मंडल अध्यक्ष विकास केसरवानी ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी प्रत्येक भारतवासी में देखने को मिल रही है आज इस उपलक्ष में प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर हम सभी भीतर बाजार के व्यापारियों ने भगवा रंग के गुब्बारे छोड़कर और आतिशबाजी कर भगवान श्री राम का स्वागत किया है। आज प्राण प्रतिष्ठा के दिन दोपहर 12:00 बजे से संकट मोचन मंदिर में विशाल भंडारी का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से सभी मंदिरों के बाहर रंगोली बनाई जावेगी शाम को 7:00 बजे संकट मोचन मंदिर में 5100 दीप जलाए जाएंगे 7:30 बजे रंग रंग आतिशबाजी का आयोजन किया जावेगा रात्रि 8:00 बजे प्रभु श्री राम की आरती एवं रात्रि 9:00 बजे शारदा सरल मंडल द्वारा महारात्री जागरण का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर डब्बू साहू,सोनू अखिलेश केसरवानी विभास केसरवानी,अमित टिंकू केसरवानी,शालीन सिंह, मयूर साहू, राजेश साहू राम केसरवानी मोहित सोनी सौरभ साहू विक्रम राजपूत डॉक्टर उमेश सराफ रजत केसरवानी राजा केसरवानी आकाश केसरवानी सनी केसरवानी सतीश केसरवानी अब साहू

Leave a Comment

Read More