अमर शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा की याद में की गई घोषणाओं को पूरा करने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन

मध्यप्रदेश भोपाल विशेष संवाददाता राजकुमार दुबे नरसिंहपुर

अमर शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा की याद में की गई घोषणाओं को पूरा करने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन

नर्सिंगपुर। जिले के बोहानी निवासी अमर शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा, जिन्होंने बालाघाट में नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान 19 नवंबर 2025 को शहादत दी थी, के परिजनों और ग्रामवासियों ने आज नरसिंहपुर कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से शहीद की स्मृति में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने की मांग की गई है।
शहीद के परिजनों ने याद दिलाया कि 20 नवंबर 2025 को शहीद के अंतिम संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और मंत्री उदय प्रताप सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान शहीद की याद में दो प्रमुख घोषणाएं की गई थीं: शहीद की स्मृति में खेल स्टेडियम बनाया जाना है। इसके लिए शासकीय राघव कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास 5 से 7 एकड़ शासकीय भूमि उपलब्ध है।
मुख्य मार्ग पर शहीद की प्रतिमा और पार्क का निर्माण किया जाना है। इसके लिए करेली-गाडरवारा मार्ग पर नवोदय विद्यालय के समीप 1 से 2 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है।
परिजनों ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि इन दोनों महत्वपूर्ण घोषणाओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने की कृपा करें, ताकि शहीद को सच्ची
श्रद्धांजलि दी जा सके।

वाईट शैलेन्द्र शर्मा परिजन

Leave a Comment

Read More