बांदरी में रोटरी पैथालॉजी लैब एवं एक्स-रे सेंटर का शुभारंभ, विधायक भूपेन्द्र सिंह बोले— विकास से बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं

बांदरी में रोटरी पैथालॉजी लैब एवं एक्स-रे सेंटर का शुभारंभ, विधायक भूपेन्द्र सिंह बोले— विकास से बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं

बांदरी में रोटरी पैथालॉजी लैब एवं एक्स-रे सेंटर का शुभारंभ, विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा— विकास के कारण निजी स्वास्थ्य संस्थान आ रहे हैं
बांदरी, 8 जुलाई। पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बुधवार को बांदरी में रोटरी पैथालॉजी लैब एंड एक्स-रे सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के कारण बांदरी अब एक व्यवस्थित बड़े नगर का स्वरूप ले चुका है, जिसके चलते निजी क्षेत्र भी यहां स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न संस्थानों की स्थापना कर रहा है।
उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में निजी अस्पताल या स्वास्थ्य संस्थान तभी आते हैं, जब वहां सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं का समुचित विकास हो। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होंगी और जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि बदलती जीवनशैली और अनियमित दिनचर्या के कारण आज स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां बढ़ी हैं। ऐसे समय में आधुनिक जांच सुविधाओं की उपलब्धता बेहद जरूरी है। उन्होंने पैथालॉजी एवं एक्स-रे सेंटर के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह संस्थान क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ निजी स्वास्थ्य संस्थानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। अस्पतालों के उन्नयन, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
कार्यक्रम में नगर परिषद बांदरी अध्यक्ष प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, डॉ. जयराम सिंह लोधी, रोशन सिंह, अभय सिंह, पप्पू मुकद्दम, सुख सिंह, आशीष दुबे पिठोरिया, सुरेंद्र सिंह, डॉ. जितेंद्र दीक्षित, रोटेरियन मुकेश साहू, डॉ. लखन पटेल, डॉ. क्षमा श्रीवास्तव, सुरेंद्र पड़रिया, डॉ. स्वाति पटेल, सनत साहू, देवीदयाल पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More