भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल पहुंचे सागर गुरुगोविन्द सिंह वार्ड के बूथ क्रमांक 34 बूथ समिति बैठक में हुए शामिल

भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल पहुंचे सागर गुरुगोविन्द सिंह वार्ड के बूथ क्रमांक 34 बूथ समिति बैठक में हुए शामिल

सागर। मान.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश नितनए आयामों को छू रहा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज का प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हो रहा हैं आज भारत पुनःविश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है हम सभी को परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए आगमी चुनाव में अपने बूथ को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर बढ़ते भारत में अपना योगदान सुनिश्चित करना हैं यह बात भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल ने सागर विधानसभा में डॉ.भीमराव अंबेडकर मंडल के गुरु गोविंद सिंह वार्ड में बूथ क्रमांक 34 में आयोजित बूथ समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में जिला जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन जिला सह मीडिया प्रभारी,आलोक केशरवानी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जय श्री चढ़ार अनु.सू.जाती मोर्चा मंडल अध्यक्ष गरीब दास जाटव शक्ति केंद्र संयोजक सुनील गोस्वामी व बूथ समिति सदस्य उपस्थित रहें।
बैठक में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री अनिल पटेल ने उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त करते हुए बूथ समिति का सत्यापन किया।सभी को नमो एप डाउनलोड कराया व संचालन की जानकारी दी श्री पटेल ने बूथ समिति सदस्यों को करणीय कार्यों की विस्तृत जानकारी दी व आगमी मन की बात कार्यक्रम को बूथ पर समिति सदस्य व स्थानीय जनों के साथ सुनने का आग्रह किया वही श्री पटेल ने फिर एक बार मोदी सरकार के स्लोगन के साथ दीवाल लेखन किया।बैठक में बूथ समिति सदस्यों के साथ स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Comment

Read More