हर घर तिरंगा अभियान’ राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधता है -अविराज सिंह

‘हर घर तिरंगा अभियान’ राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधता है -अविराज सिंह

मालथौन में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, किला प्रांगण में हुई सभा

मालथौन। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधता है। हमारा प्यारा तिरंगा युवाओं को अपनी संस्कृति पर गर्व करना और देश के लिए जीने मरने की प्रेरणा देता है। राष्ट्र-निर्माण की अनवरत चल रही प्रक्रिया में युवाओं को हर आवश्यक भूमिका निभाना है। यह उद्गार युवा नेता श्री अविराज सिंह ने भाजपा संगठन द्वारा देश भर में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित “हर घर तिरंगा अभियान-2026” के अंतर्गत पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह के आहृवान पर मालथौन में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा के उपरांत हुई सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व युवा नेता अविराज सिंह ने किया।

अपने संबोधन में अविराज सिंह ने कहा कि आज हर युवा के हाथ में तिरंगा है। जो विदेशी ताकतें हमारे देश के विरुद्ध साजिशें कर रही हैं वो ये देख लें कि भारत का हर युवा सड़कों पर तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारा लगाता हुआ घर-घर में तिरंगा लहरा रहा है। यह राष्ट्र के लिए एकजुट भारत की ताकत है। हम सभी मिलकर आज संकल्प लेते हैं कि इस तरंगे की आन बान शान के लिए, राष्ट्र के मान-सम्मान के लिए अपने प्राणों की आहुति भी देना पड़ी तो हम सहर्ष दे देंगे।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के आह्वान पर, उनके नेतृत्व में देश भर का युवा राष्ट्र प्रेम से ओत-प्रोत होकर सशक्त और विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा भारत शौर्य, बलिदान और हमारी पीढ़ियों के अनगिनत सपनों से बना है। यह राष्ट्र ध्वज हमारे पूर्वजों की वीरता और बलिदानों का गवाह है। अविराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में शुरू हुआ “हर घर तिरंगा अभियान” राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोता है और देशभक्ति की भावना को दृढ़ करता है। यह दर्शाता है कि हम सभी 140 करोड़ देशवासी उस स्वतंत्र भारत को विकसित और सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए संकल्पित हैं, जिसका सपना असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग, तपस्या और समर्पण से देखा था।

श्री अविराज सिंह ने कहा कि भारत में राष्ट्र के सम्मान, स्वाभिमान, पहचान और अस्तित्व का प्रतीक ध्वज ही रहा है। तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करने का अवसर है। तिरंगा हमारे वीर सैनिकों के साहस और समर्पण की याद दिलाता है। तिरंगा यात्रा उन वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का माध्यम है, जो देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने हमारी सेना की वीरता और भारत की शक्ति को देखा है, तिरंगा उसी शक्ति का प्रतीक है। भारत की सेना आज दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी और सशक्त सेना है। आज हम सबको इस बात का भी गौरव है कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

उन्होंने बताया कि हमारे युगदृष्टा पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि भारत मात्र जमीन का टुकड़ा नहीं, जीता जागता राष्ट्रपुरुष है। हिमालय जिसका मस्तक है, कश्मीर किरीट है, पंजाब और बंगाल दो विशाल कंधे हैं। हमें देश की उपलब्धियों पर गर्व करने के साथ आने वाले वर्षों के लिए और बड़े संकल्प लेने चाहिए। तिरंगा यात्रा नई पीढ़ी को स्वतंत्रता का महत्व समझाती है। बच्चों और युवाओं को यह संदेश मिलता है कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि उसकी रक्षा और सम्मान की जिम्मेदारी भी है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज विविधता में एकता का सबसे खूबसूरत प्रतीक है, जो हर धर्म और भाषा के लोगों को एक छांव देता है। युवा वर्ग को सभी क्षेत्रों में नवाचार व उद्यम के माध्यम से अपने आपको विकसित करना है।

मालथौन भाजपा मंडल द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में नगर के सभी जनप्रतिनिधि, गणमान्य जन, छात्र छात्राएं और युवा वर्ग दोपहर 12 बजे मालथौन नगर परिषद क्षेत्र में बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। युवा नेता अविराज सिंह के नेतृत्व में प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा देशप्रेम के नारों के साथ नगर के मुख्य मार्गों, बाजारों से होती हुई  किला प्रांगण पहुंच कर आमसभा में परिवर्तित हो गई तक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा मार्ग पर प्रत्येक घर में तिरंगा ध्वज लहरा रहा था।

मालथौन की तिरंगा यात्रा में पुष्पेंद्र सिंह परिहार जिला उपाध्यक्ष भाजपा, अरविन्द सिंह लोधी मंडल अध्यक्ष, जयंत सिंह बुन्देला न. प. अध्यक्ष, बलवीर सिंहराजपूत, जहर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह तोमर, राजकुमार बघेल, गोविंद सिंह राजपूत, मनोहर सोनी, सरनाम सिंह तोमर, धारवेंद्र अहिरवार, राजेंद्र सिंह, योगेंद्र जैन, गिन्नी राजा तोमर, द्वारका सोनी, प्रमोद तिवारी, गजेन्द्र बुंदेला , शिवराज यादव, प्रदीप पाठक, संतोष यादव, आकाश जैन, देवेन्द्र जैन, संजय राय, वीर सिंह, भगवान सिंह यादव, भीकम यादव, दुर्गा प्रजापति, राजपाल परमार, जहर अहिरवार, देवेन्द्र बुंदेला, गोलू राय, बलराम राजपूत, रवेंद्र ठाकुर, मनीराम चौका, राजकुमार गडौली, जगपाल राजपूत, अजीत राय, रामकृष्णा राजपूत, राजेंद्र यादव ,शिवराज राजपूत, शंकर सिंह , ऋषि बुंदेला, इंदू लोधी जितेंद्र सिसोदिया राजेंद्र यादव सहित सभी अधिकारी, कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, संस्थाओं के संचालक, छात्र छात्राएं शामिल हुए।

खुरई में तिरंगा यात्रा आज 14 अगस्त को, पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह करेंगे नेतृत्व

खुरई नगर, खुरई ग्रामीण तथा धनौरा भाजपा मंडलों की विशाल संयुक्त तिरंगा यात्रा 14 अगस्त दोपहर 2 बजे पं केसी शर्मा हाईस्कूल प्रांगण से आरंभ होगी जिसका नेतृत्व पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह करेंगे। इस विशाल तिरंगा यात्रा का समापन महाकाली टीन शेड पर सभा के रूप में होगा। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों, विद्यार्थियों, भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं, सभी अधिकारी-कर्मचारियों, सभी शिक्षण संस्थानों, सभी सामाजिक संस्थाओं व समितियों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने यह अपील भी की है कि सभी अपने घरों, व्यापारिक, संस्थाओं, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर उचित स्थान पर गरिमा के साथ तिरंगा झंडा लगाएं।

Leave a Comment

Read More