
देवरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा बाइक रैली
देवरी – नगर के लक्ष्मी वार्ड स्थित त्रिवेणी बगीचा से गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अलकेश जैन के नेतृत्व में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा बाइक रैली त्रिवेणी बगीचा से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, विवेकानंद चौराहा, मानिकचंद पेट्रोल पंप एवं नगर पालिका होते हुए पुनः त्रिवेणी बगीचा पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। रैली के दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया तथा “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से नगर को गुंजायमान कर दिया। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। तिरंगा यात्रा के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता एवं देश के प्रति समर्पण की भावना का संदेश दिया गया।











