
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने विधान सभा में प्रधान मंत्री आवास योजना में 1500 पात्र हितग्राहियों को जोड़ने की मांग की
सागर।मध्य प्रदेश विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने मध्य प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सागर में प्रधान मंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत डीपीआर में 1500 ऐसे हितग्राही जो की कही मिल नही रहे हैं या प्रत्यक्ष रूप से नही है इनके स्थान पर ऐसे 1500 पात्र हितग्राहियों जिनके कच्चे टूटे हुए खपरेल मकान है उन्हे सम्मिलित करने की मांग की उन्होंने कहा कि अभी डीपीआर में 1500 ऐसे हितग्राही जुड़े हुए हैं जिनका लंबे समय से सत्यापन किया जा रहा है परंतु वह अप्राप्त है यह एक बड़े फर्जीवाड़े की ओर इशारा करता है इसकी निष्पक्ष जांच कर संबंधितो पर कार्यवाही करे एवं इनके स्थान पर शेष रह गए पात्र गरीब परिवारों को सम्मिलित किया जाएगा तो यह योजना के साथ न्याय होगा,जिस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधायक जैन को आश्वस्त किया कि इसका परीक्षण कराकर आपको अवगत कराएंगे।।











