श्री खाटू श्याम परिवार ने निकाली बाबा श्याम की भव्य रथ एवं पालकी शोभायात्रा

श्री खाटू श्याम परिवार ने निकाली बाबा श्याम की भव्य रथ एवं पालकी शोभायात्रा
नगर में जगह-जगह हुआ शोभायात्रा का भव्य स्वागत, जयकारों से गूंजा देवरी
देवरी कला। श्री खाटू श्याम परिवार देवरी के तत्वावधान में मंगलवार को श्री खाटू श्याम बाबा की भव्य रथ एवं पालकी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को लेकर श्याम भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा श्याम की भक्ति में रंगे नजर आए।
शोभायात्रा शाम 4 बजे सहजपुर तिराहा से प्रारंभ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शीला सदन स्थित श्याम दरबार पहुंची। यात्रा में बाबा श्याम की आकर्षक साज-सज्जा से सुसज्जित पालकी एवं रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए और बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए।
शोभायात्रा के नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरने के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। कई स्थानों पर बाबा श्याम की आरती एवं पूजा-अर्चना कर भक्तों ने आशीर्वाद लिया। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा और बाबा श्याम के जयकारों से नगर गूंज उठा।
शोभायात्रा में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए। आयोजन को लेकर श्री खाटू श्याम परिवार के सदस्यों द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गईं। यात्रा के समापन पर शीला सदन स्थित श्याम दरबार में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की

Leave a Comment

Read More