
पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का जाना पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति,विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने एमपी के सीएम से चर्चा की प्रदेश में आधे दिन का राजकीय शोक घोषित।
सागर। देश के राष्ट्रीय संत परम तपस्वी जैन धर्म आचार्य पूज्य गुरुदेव विद्यासागर जी महाराज का रात्रि में समाधि मरण होने से देश भर में शोक की लहर है, इस संबंध में विधायक माननीय शैलेंद्र कुमार जैन ने मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री माननीय डा मोहन यादव से चर्चा कर इस बात की जानकारी दी,जिस पर मुख्यमंत्री यादव ने पूज्य गुरुदेव के सम्मान में आधे दिन का राजकीय शोक घोषित किया है और आज के सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं और चूंकि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में होने के कारण मध्य प्रदेश सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री माननीय चैतन्य कश्यप समाधि कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और इसके बाद माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने बहुत शीघ्र डोंगरगढ़ पहुंचकर पूज्य गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने की बात कही।











