पुलिस थाना मोतीनगर जिला सागर के द्वारा 300 पाव( 54 लीटर) अवैध देसी लाल मसाला शराब बरामद,

पुलिस थाना मोतीनगर जिला सागर के द्वारा 300 पाव( 54 लीटर) अवैध देसी लाल मसाला शराब बरामद,

एक आरोपी कार सहित गिरफ्तार,

घटना का संक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक सागर श्री अभिषेक तिवारी के द्वारा दिनांक 17 फरवरी 2024 को कांबिंग अगस्त कराए जाने हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था, जिसके अनुक्रम में पुलिस थाना मोतीनगर पुलिस के द्वारा अवैध हथियार, अवैध शराब, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध की जा रही इधर पकड़ के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार एवं Csp सागर श्री यश बिजोरिया के मार्गदर्शन में मसानजीरी की पहाड़ी वाली रोड के पास एक सफेद रंग की कार में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर बेचने के लिए जाने की सूचना पर वाहन क्रमांक एमपी 04 ए 2252 से आरोपी अमजद खान पिता कादर खान उम्र 37 साल निवासी पानी की टंकी के पास शुक्रवारी थाना गोपालगंज जिला सागर को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 300 पाव देसी लाल मसाला (54 लीटर लगभग) शराब जप्त की जाकर आरोपी के खिलाफ थाना मोतीनगर में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीकृत किया गया है, आरोपी से सघन पूछताछ की जा रही है कि उक्त शराब कहां से लाई गई थी और कहां ले है जा रही थी, वाहन स्वामी कौन है.

उक्त कार्यवाही करने में निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी मोती नगर, Asi सोहन मरावी, hc मोहन मुरारी, hc जानकी मिश्रा, hc नदीम शेख, hc राजेश लोधी, hc कमलेश, c पवन ठाकुर, c राजेश यादव, hc अमर तिवारी, की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Leave a Comment

Read More