थाना गोपालगंज सागर पुलिस व्दारा मोटर साईकिल चोर को किया गिरफ्तार चोरी की दो मोटर साईकिल बरामद

थाना गोपालगंज सागर पुलिस व्दारा मोटर साईकिल चोर को किया गिरफ्तार चोरी की दो मोटर साईकिल बरामद

पुलिस अधीक्षक  सागर  अभिषेक तिवारी व्दारा शहर में हो रही चोरी की घटनाओं पर रोकथाम हेतु व चोरी कर रहे व्यक्तियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया है जो इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लोकेश सिन्हा के कुशल निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक यश बिजौरिया के मार्गदर्शन में दिनांक 18.02.24 को थाना गोपालगंज पुलिस व्दारा मोटर साईकिल चोरी के मामले में आरोपी मोनू पिता जगत सिंह ठाकुर उम्र 20 साल नि. पड़ा रसोई थाना राहतगढ़ जिला सागर एवं राकेश पिता लल्लू पटैल उम्र 24 साल नि. हनोताकला थाना सुरखी जिला सागर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से थाना गोपालगंज के अप.क्र. 683/23 एवं 653/23 धारा 379 ता.हि. इजाफा धारा 411 ता.हि. में चोरी गयी मोटर साईकिल क्र. MP15MH8711 हीरो पैशन प्रो एवं मोटर साईकिल क्र. MP15MT7569 हीरो डीलक्स सिल्वर रंग की जप्त की गयी है। आरोपी मोनू ठाकुर को पूर्व में भी मोटर साईकिल चोरी के मामलों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में निरी0 अजय सारवान थाना प्रभारी गोपालगंज, सउनि धरम सिंह मरावी, प्र.आर. संजय मिश्रा, प्र.आर. रणवीर सिंह, आर. अनुराग वैद्य, आर. पुष्पेन्द्र सिंह, आर. राघवेन्द्र सिंह, आर. थिरबम, आर. हीरेन्द्र सिंह, आर. राहुल पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

Read More